सीकर पुलिस को बड़ी सफलता: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार…

बार के लॉन में संदिग्ध अवस्था में बैठा था युवक, पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तार

सीकर के सदर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सदर थाना इंचार्ज इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि 25 नवंबर को गब्बर बार होटल, सबलपुरा के पीछे के लॉन में एक युवक के हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ा।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार युवक की पहचान विष्णु सैन (24) पुत्र गजेंद्र कुमार, निवासी गुलाब की कोठी, मोचीवाड़ा रोड, वार्ड नंबर 1, सीकर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।

जांच जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जिससे किसी संभावित वारदात का पता लगाया जा सके।

Comments are closed.