विद्यार्थी पढ़ाई के साथ—साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भाग ले…
छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित किया, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किरण सैनी ने ग्राम पंचायत बिडोदी बड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडोदी बड़ी ,जोगियों का बास,बालिका स्कूल बिडोदी बड़ी का निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया । पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अमिकेश गुजर्र ने पंचायत विद्यालयों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी दी। जोगियों का बास में प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए सीबीईओ किरण सैनी ने विद्यार्थियों को भविष्य के विज़न को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करने का आव्हान किया। संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने पढ़ाई के साथ साथ सहशैक्षिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य सुनिता ने विद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया। सीबीईओ किरण सैनी ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का विज़ट कर काम मे लिए जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने सम्बंधित निर्देश प्रधानाचार्य व स्टाफ़ सदस्यों को दिए ।
Comments are closed.