प्रिंस के स्कूल बैण्ड का राष्ट्रीय स्तर पर चयन…
वेस्ट जोन इंटर स्कूल बैंड कॉम्पिटिशन में हासिल किया पहला स्थान
भारत सरकार व शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में ऑल इंडिया इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन 2024 का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके तहत संभाग स्तर, राज्य स्तर एवं जोन स्तर पर इंटर स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। संभाग एवं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली एकेडमी के स्कूल बैण्ड ने वेस्ट जोन लेवल बैण्ड कॉम्पिटिशन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित वेस्ट जोन इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन में राज्य स्तर पर प्रथम रहे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव एवं दादर एवं नागर हवेली के स्कूल बैण्ड शामिल हुए। वेस्ट जोन इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिषन में शानदार प्रदर्षन करते हुए प्रिंस लोटस वैली एकेडमी के स्कूल बैण्ड ने सम्पूर्ण वेस्ट जोन में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस चयन के आधार पर प्रिंस लोटस वैली स्कूल बैण्ड का जनवरी, 2025 में दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंटर स्कूल बैण्ड कॉम्पिटिशन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है।
प्रिंस के इस स्कूल बैण्ड की बड़ी सफलता पर संस्था निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन एवं प्रबंध निदेषक रमाकान्त स्वामी ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों, इंस्ट्रक्टर कैप्टन के.सी. भट्ट एवं टीम को बधाइयां दी।
Comments are closed.