सीकर में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, सीजन का सबसे कम तापमान 5 डिग्री….

ओस और हल्की धुंध से सुबह हुई ठंडी, दिसंबर में बढ़ेगी ठिठुरन

नवंबर के आखिरी दिनों में सीकर जिले में सर्दी का असर तेज हो गया है। कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर पर शुक्रवार सुबह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही सुबह फसलों पर ओस की बूंदें और हल्की धुंध का नजारा देखा गया।

तापमान में गिरावट, दिन में धूप की नरमी
गुरुवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री और अधिकतम 29.5 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को यह न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हल्की धुंध का असर मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में अधिक रहा। हालांकि दोपहर के समय धूप की गर्माहट से राहत मिली।

आने वाले दिनों में सर्दी का और असर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी हवाओं के बढ़ते दबाव के साथ तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि, अगले तीन दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। ग्रामीण इलाकों में सर्दी से बचाव के उपाय शुरू हो चुके हैं।

Comments are closed.