कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सूचना केंद्र का निरीक्षण…
विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश
कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को सूचना व जनसंपर्क कार्यालय और सूचना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सूचना केंद्र में उपलब्ध संदर्भ अभिलेखों का विद्यार्थियों और शोधार्थियों को समुचित लाभ मिलना चाहिए। उन्हें इन दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ ही केंद्र की गतिविधियों को और व्यवस्थित किया जाए। विशेष रूप से विद्यार्थियों को आमंत्रित करने के लिए नई चीजों को जोड़ा जाए।
कलेक्टर ने कार्यालय की सफाई व्यवस्था, संदर्भ रखने की व्यवस्था, रिकॉर्ड रूम और स्टोर रूम की व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीपीआर कुमार अजय, एपीआरओ मनीष कुमार, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Comments are closed.