सीकर बार एसोसिएशन चुनाव में भागीरथ जाखड़ अध्यक्ष बने…

सीकर कोर्ट परिसर में छह पदों के लिए मतदान हुआ

सीकर में आज बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें छह प्रमुख पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला, और रात करीब 8:45 बजे मतगणना पूरी हुई। चुनाव में भागीरथमल जाखड़ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश गोदारा को 351 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर जयंत कुमार ओला ने 95 वोटों से जीत दर्ज की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागीरथमल जाखड़ ने कहा कि वे बार के वरिष्ठ सदस्य हैं और पहले भी सीकर में कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर और हॉल निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Comments are closed.