कमूल एक सहारा संस्थान का बेसहारा पशुओं के लिए रेडियम बेल्ट अभियान…

 सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीकर में किया गया पहल

कमला देवी जनसेवा ट्रस्ट सीकर के तहत संचालित कमूल एक सहारा संस्थान ने सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को रेडियम बेल्ट बांधने की पहल शुरू की है। यह कदम रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। संस्थान की टीम ने सीकर शहर और उसके आसपास के हाइवे इलाकों में बेसहारा पशुओं को यह बेल्ट पहनाए।

इस अभियान के दौरान पशुओं को हरा चारा, गुड़ और रोटी भी खिलाई गई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एसके फगेड़िया ने बताया कि रेडियम बेल्ट लगाने से वाहन चालकों को रात के समय बेहतर दृश्यता मिलती है, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस दौरान सचिव सुमन नेहरा, मीडिया प्रभारी शिवकरण फगेड़िया और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments are closed.