कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षिक भ्रमण…
नई तकनीकों और नवाचारों पर विस्तार से हुई चर्चा
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर झुन्झुनू का शैक्षिक भ्रमण किया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. दयानन्द मुवाल के नेतृत्व में भ्रमण के दौरान डॉ. रसीद खान, डॉ प्रदीप कुमार द्वारा कृषि ड्रोन प्रदर्शन, क्रॉप कैफिटेरिया की विभिन्न उन्नतशील किस्मों, उधानिकी नर्सरी, ग्रीन हाउस, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, मोरिंगा, नेपिचर घास, कांटेरहित खेजडी की थार शौभा किस्म, जल संग्रहण इकाई, कृषि अभियांत्रिकी के उपकरण आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कृषि संकाय के व्याख्याता रामनिवास जाट सहित कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि के नवाचार एवं नई तकनीकों का देश के कृषि क्षेत्र में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृषि संकाय विषय विशेषज्ञ शुभम धाकड ने जेट व आईसीआर में भविष्य निर्माण के बारे में जानकारी दी। भ्रमण दल के साथ प्रबंधन सदस्य जुगल किशोर जांगिड, सुभिता चौधरी उपस्थित रहे।
Comments are closed.