घुमंतू जनजातियों को योजनाओं का लाभ दिलाने सीकर में शिविर का आयोजन…

प्रमाण-पत्र और अन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभागीय प्रयास

सीकर नगर परिषद द्वारा बस डिपो के पास स्थित कच्ची बस्ती में घुमंतू जनजातियों को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य विभाग और स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई गईं।

शिविर में तहसीलदार द्वारा 70 से अधिक घुमंतू जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत किराए पर रह रहे पात्र लोगों को भी चिह्नित किया गया। इस पहल में मुख्य सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भंवरलाल गुर्जर और कनिष्ठ अभियंता निधि चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.