पिपराली में महर्षि दयानंद सरस्वती की द्वि जन्म शताब्दी पर पांच दिवसीय महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन…
21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक श्याम गौशाला में होगा भव्य कार्यक्रम
महर्षि दयानंद सरस्वती की द्वि जन्म शताब्दी और श्री श्याम गौशाला (पिपराली) की स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने पर 21 से 25 दिसंबर तक पांच दिवसीय चतुर्वेद शतकम गौपुष्टमी महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में राजस्थान और केंद्र सरकार के मंत्री, देशभर के साधु-संत, और विद्वान भाग लेंगे।
सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में वेद सम्मेलन, योग प्रदर्शन, राष्ट्रभक्ति सम्मेलन, गौसंवर्द्धन और गौरक्षा सम्मेलन जैसे आयोजन होंगे। पहली बार वैदिक छात्राएं यज्ञ का संचालन करेंगी। समापन समारोह में विभिन्न धर्मों और जातियों के 44 जोड़ों को सामूहिक भोजन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का निमंत्रण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और अन्य गणमान्य लोगों को भेजा गया है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों और कुरीतियों को समाप्त कर जनजागृति लाना है। आयोजन में महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान, वेदों की महिमा, और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रमुख रहेगा।
Comments are closed.