अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोरारका पीजी कॉलेज की नई कार्यकारिणी की घोषणा
नए नेतृत्व के साथ कॉलेज इकाई को मजबूती मिलेगी
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मोरारका पीजी कॉलेज की कार्यकारिणी की घोषणा की। वंशदीप सिंह को इकाई अध्यक्ष और अभिनव मांजू को सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। नगर मंत्री भरत शर्मा और नगर सहमंत्री अभय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई छात्र जीवन में नेतृत्व की पहली सीढ़ी होती है, और यहीं से संगठन के कार्यकर्ता नए आयाम स्थापित करते हैं। इस अवसर पर सुरभि पुरोहित, मंजीत, आर्यन, खुशबू, सुमित शर्मा, आयुष कांतिवाल, दीपक गुर्जर, दीपिका, अक्षय, हितेश, पायल शर्मा, लक्की, मनीषा, अमृता सैनी, हर्षवर्धन सिंह, कुलदीप सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Comments are closed.