रक्तदान शिविर में 335 यूनिट रक्तदान, पूर्व पार्षद भंवरू खां को श्रद्धांजलि…

रक्तदान शिविर का आयोजन, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने किया समर्थन

पूर्व पार्षद भंवरू खां की स्मृति में शनिवार को वार्ड 58 और वार्ड 59 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता रियाजत खान, मुश्ताक खान, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया।

दोनों शिविरों में कुल 335 यूनिट रक्तदान किया गया। अतिथियों ने पूर्व पार्षद भंवरू खां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीबी अस्पताल, जीवन रेखा अस्पताल और शेखावाटी ब्लड बैंक की टीमों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। अजीज खान सालेमखानी और जावेद खान सालेमखानी ने आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में विक्रम सिंह कोटवाद, रमजान खान, झुंझुनूं एसीबी एएसपी इस्माइल खान, अख्तर खान, मदन गोपाल बालान, और अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments are closed.