पवन सैनी ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में हासिल की 55वीं रैंक…

पुरोहितजी की ढाणी के पवन सैनी परिजनों और साथियों ने जताई खुशी

पुरोहितजी की ढाणी निवासी पवन सैनी, पुत्र ओमप्रकाश सैनी, ने कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) परीक्षा में 55वीं रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में पवन सैनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिश्यू रानोली में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर रवि शंकर सैनी, भंवरलाल सैनी, भोलाराम सैनी, मुरारीलाल और प्यारेलाल सहित परिवार और मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी सफलता पर गर्व जताया।

Comments are closed.