सीकर दौरे पर वन मंत्री संजय शर्मा: रामकथा में शिरकत, खाटूश्याम मंदिर में दर्शन…
लेपर्ड के बढ़ते हमलों और धार्मिक स्थलों के विकास पर दिए महत्वपूर्ण बयान
राजस्थान सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा अपने एकदिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। उन्होंने पिपराली में आयोजित रामकथा में भाग लिया और शाम को खाटूश्याम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने वन्यजीवों के बढ़ते हमलों और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर विचार साझा किए।
मंत्री ने कहा कि राज्य में लेपर्ड की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन अतिक्रमण के कारण ये वन्यजीव रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक लेपर्ड को खतरा महसूस नहीं होता, वह हमला नहीं करता। वन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रयासरत है।
इसके साथ ही उन्होंने खाटूश्याम मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
Comments are closed.