किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली…
भारतीय किसान यूनियन और जाट समाज ने निकाली विशाल रैली, किसानों ने जताया विरोध
सीकर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और जाट समाज ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली। सैंकड़ों किसान और युवा ट्रैक्टरों पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली में देशभक्ति गीतों के बीच किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।
रैली जयपुर बाईपास स्थित सांवली सर्किल से शुरू होकर किसान सर्कल, जयपुर-सीकर रोड, बजरंग कांटा, रेलवे स्टेशन रोड और कल्याण सर्किल तक पहुंची। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष नरेंद्र धायल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने किसान और कृषि को देश की समृद्धि का आधार बताया।
धायल ने यह भी कहा कि किसानों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। आने वाले दिनों में किसान सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की सुनवाई नहीं हुई, तो शेखावाटी के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंच सकते हैं और देश में एक और बड़ा किसान आंदोलन हो सकता है।
Comments are closed.