उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर व रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण…

सफाई व्यवस्था, स्टाफ गणवेश एवं चिकित्सा उपकरणों का किया निरीक्षण,

श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर तथा नगर पालिका में स्थापित रैन बसेरा का औचन निरीक्षण किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर राजेश सिंह मंगवा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी साथ रहे। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने सफाई व्यवस्था हेतु डॉ. अंकुर स्वामी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को दो दिन में कम से कम दो बार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने ,समस्त स्टाफ को गणवेश में पहचान पत्र के साथ कार्य स्थल पर मौजूद रहकर आम जन को सुविधा प्रदान करने व खराब सोनोग्राफी मशीन को जल्द से जल्द कण्डम करवाकर नवीन सोनोग्राफी मशीन हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु संबंधित नोडल अधिकारी डॉक्टर कमल यादव व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर अंकुर स्वामी को आवश्यक निर्देश प्रदान किया तथा मोर्चरी निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भिजवाने के निर्देश प्रदान किया।

वहीँ नगर पालिका श्रीमाधोपुर में स्थापित रैन बसेरा का निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में साफ सफाई में की समुचित व्यवस्था करने, प्राथमिक उपचार किट, पर्याप्त संख्या में दरी, गद्दे, चादर, कंबल रजाई आदि की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए गए। अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

Comments are closed.