पीएम श्री स्कूल में छात्रों को वितरित किए स्वेटर…
सर्दी से बचाव के लिए शिक्षकों की पहल, बच्चों में खुशी
पीएम श्री राउमावि के शिक्षकों ने मंगलवार को कक्षा 6 से 8 तक के 125 छात्रों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए। प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पीपलू ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित किया गया। स्वेटर वितरण का कार्य उनके हाथों से कराया गया। इस दौरान शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम बनाए रखने की अपील की।
ब्लॉक अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सोगानी ने शिक्षकों की इस पहल को सराहनीय बताया। स्वेटर मिलने से सरकारी स्कूल के बच्चों की सर्दी में राहत मिली, और एकसमान रंग के स्वेटर से बच्चे ड्रेस में नजर आए। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार विजयवर्गीय, मोहनलाल गुर्जर, धर्मचंद जैन, पानमल गुर्जर, कृष्णा कंवर, और रजनी मीणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed.