पूनिया कॉलोनी में फ्लाईओवर के काम से डंपर चोरी…

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

चूरू की पूनिया कॉलोनी में चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से एक डंपर चोरी हो गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर सुरेश कुमार जाट ने सदर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुरेश कुमार ने बताया कि 21 दिसम्बर की शाम को फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के बाद डंपर को वीर तेजाजी होटल के पास खड़ा किया गया था। अगले दिन सुबह जब उन्होंने डंपर को देखा, तो वह वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर डंपर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और चोरी हुए डंपर की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच हेड कॉन्स्टेबल धापी द्वारा की जा रही है।

Comments are closed.