जूनियर अकाउंटेंट में चार विधार्थियो का चयन
विधार्थियों को माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
कस्बे के महात्मा गाँधी पीजी कॉलेज, श्रीमाधोपुर में आज जूनियर अकाउंटेंट में चयन होने पर चार विधार्थियो का सम्मान किया गया। कार्यालय प्रभारी कैलाश बिजारणिया ने बताया की कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित जूनियर अकाउंटेंट भर्ती में चार विधार्थियो के चयन होने पर निदेशक मोहर सिंह खर्रा, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सैनी, उपप्राचार्य विजेन्द्र पूनिया द्वारा द्वारा माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की इस भर्ती में विनीता पुत्री बीरबल सिंह (गोपीनाथजी वाली) बलवीर सिंह गुर्जर पुत्र रामकुमार (नालोट), कनकलता पुत्री गंगूराम (हांसपुर), तराना चौधरी पुत्री भगवान सहाय (मालाकाली) का चयन हुआ है। विधार्थीयो ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता एवं महाविद्यालय के गुरुजनों को दिया। निदेशक मोहर सिंह खर्रा ने सम्बोधित करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधार्थीयो की यह उपलब्धि गौरव का विषय है। प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सैनी ने बताया की महाविद्यालय में नियमित स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी नि:शुल्क करवाई जाती हैl सम्मान समारोह के इस अवसर पर कला संकाय प्रभारी सुशीला देवी, विज्ञानं संकाय प्रभारी वीरेंद्र यादव, वाणिज्य संकाय प्रभारी मांगीलाल कुमावत, एनसीसी सीटीओ सुरेश सामोता, खेल कोच रामसिंह जाट, शिवप्रसाद यादव, रोहित शर्मा, प्रमोद वर्मा, बृजमोहन यादव, दयाराम, जितेंद्र सामोता, कमलेश कुमार, नीलम शर्मा, श्रवणी देवी, ममता यादव, अभिषेक कुमावत, संदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ मोजूद था।
Comments are closed.