मोबाइल शॉप में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला…
पेट्रोल पंप के पास लगी आग पर 10 मिनट में पाया गया काबू
सीकर के तापड़िया बगीची क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक मोबाइल शॉप में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में फर्नीचर और पेंटिंग का काम चल रहा था, जिससे वहां मौजूद सामग्री ने आग पकड़ ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने 10 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
मोबाइल शॉप के पास ही पेट्रोल पंप होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा इंतजाम कर लिए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान राहुल नामक व्यक्ति ने किराए पर ले रखी थी, और आग के समय मरम्मत का कार्य चल रहा था।
Comments are closed.