स्वामित्व योजना के लिए भाजपा ने जिला संयोजक नियुक्त किए…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल वितरण, कार्यक्रम में होंगे लाभार्थी

केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश भाजपा ने जिले में जिला संयोजक नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया को झुंझुनूं जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया। ढूकिया ने बताया कि स्वामित्व योजना को लेकर राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

झुंझुनूं जिले का कार्यक्रम शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में दोपहर 12:30 बजे होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से स्वामित्व योजना के पट्टों और अन्य दस्तावेजों का वितरण करेंगे। इस मौके पर लाभार्थियों को संबोधित भी किया जाएगा।

Comments are closed.