भठिंडा में आयोजित बॉक्सिंग गेम्स में गोल्ड जीतने वाली नकिता कुमारी का स्वागत…
गगोर गांव की शहीद सहदेव पूनिया की बेटी नकिता कुमारी को मिला जोश से भरा स्वागत
भठिंडा (पंजाब) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल बॉक्सिंग गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी गगोर गांव की शहीद सहदेव पूनिया की बेटी नकिता कुमारी का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। नकिता ने 75 किलो वजन वर्ग में महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गोल्ड जीता।
सादुलपुर पहुंचने पर नकिता का स्वागत करने वालों में जोगेंद्र झाझड़िया, वीरेंद्र पूनिया, विमल पूनिया, भाजपा जिला मंत्री कौशल पूनिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर और अन्य कई लोग शामिल थे। बाद में नकिता को जुलूस के रूप में द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी तक ले जाया गया, जहां सरपंच मीरा देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान द्रोणाचार्य अवार्डी कोच अनूप कुमार भगेला, खेल अधिकारी रामूराम बुंदेला, और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Comments are closed.