कलेक्टर की राजस्व अधिकारियों संग बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर…

बोरवैल हादसों की रोकथाम, फसल बीमा योजना और लैंड कन्वर्जन पर दिए खास निर्देश

सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों से राजस्व कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेकर बंटवारा, रास्ते के प्रावधान, और लंबित मामलों के मिशन मोड में निस्तारण के निर्देश दिए। खुले बोरवैल हादसों की रोकथाम और फसल बीमा योजना के तहत सही क्रॉप कटिंग रिपोर्ट पेश करने पर भी जोर दिया गया।

अतिरिक्त कलेक्टर रतन कुमार ने एलआर एक्ट, नामांतरण, और भू-रूपांतरण से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, और कृषि आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments are closed.