फतेहपुर की राशि क्याल ने CA फाइनल पास कर पूरा किया पिता का सपना…
परिवार की मुश्किलों को पीछे छोड़ 406 अंकों के साथ हासिल की बड़ी सफलता
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी की राशि क्याल (23) ने CA फाइनल परीक्षा में 600 में से 406 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही राशि ने अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा किया। राशि के पिता भगवानदास का 2014 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके भाई मोहित ने संभाली, जिससे राशि ने पढ़ाई जारी रखते हुए यह मुकाम हासिल किया।
राशि की मां बबीता क्याल ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी राशि ने हार नहीं मानी। सीए ग्रुप 1 की परीक्षा के दौरान गंभीर बीमारी और हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद वह अपनी मेहनत से आगे बढ़ती रही। राशि की छोटी बहन मिताली बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। परिवार ने इस सफलता पर गर्व जताया और भाई मोहित के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
Comments are closed.