दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को मिलेगा फ्री इलाज…
मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा
राजस्थान सरकार ने दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत विशेष चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है। योजना के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा, बीमार बच्चों को हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
योजना का लाभ उठाने के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना और पिछले तीन साल से प्रदेश में निवासरत रहना आवश्यक है। दुर्लभ बीमारियों का प्रमाणन AIIMS, जोधपुर और जेके लोन अस्पताल, जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। योजना में राष्ट्रीय नीति 2021 में सूचीबद्ध 56 दुर्लभ बीमारियां शामिल हैं, जैसे एड्रीनोल्यूकोडिस्ट्रॉफी, टर्नर सिंड्रोम, सिस्टिक फाइब्रोसिस आदि। योजना की मॉनिटरिंग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा, और सभी जिलों के सीएमएचओ को पीड़ित बच्चों की पहचान और ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments are closed.