सीकर व्यापारियों का कलेक्टर से मुलाकात, होटल परिसर में पुनर्वास की मांग…
मार्ग विस्तारीकरण के कारण ध्वस्त दुकानों का पुनर्वास करने की अपील, कलेक्टर ने उचित निर्णय का आश्वासन दिया
सीकर के होटल परिसर स्थित दुकानों के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सीकर व्यापार महासंघ की अगुवाई में कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त से मिला। व्यापारियों ने मांग की कि मार्ग विस्तारीकरण के चलते उनकी दुकानों को ध्वस्त किया गया है, और अब उन्हें होटल परिसर की बची हुई जमीन पर पुनर्वासित किया जाए।
व्यापारियों ने बताया कि होटल मालिक ने पहले उन्हें पगड़ी पर दुकान दी थी और इसके बदले बड़ी धनराशि वसूल की थी। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जो भी वैधानिक और न्यायसंगत निर्णय होगा, वह लिया जाएगा। इस अवसर पर महावीर चौधरी, रामप्रसाद मिश्रा, प्रदीप पारीक, मदन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, और जाकिर हुसैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Comments are closed.