बजाज रोड स्थित दधीमथि माता मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दाधीच परिषद के मंत्री उमेश मिश्रा ने बताया कि दोपहर 2 बजे महिला मंडल ने मंगल पाठ व भजनों से माताजी का पूजन किया। इसके बाद माताजी के भोग में हलवा और बड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दाधीच परिषद के अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी, पवन मिश्रा, मुरारी लाल शर्मा, अंकुर बहड़, सांवरमल शर्मा, सीताराम, कमल डोलिया और सुशील तिवाड़ी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed.