हांसलसर में छात्रों को कानून की जानकारी और शपथ दिलाई गई…

178 विद्यार्थियों ने लिया भाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिया कानून से जुड़ी जानकारियां

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसलसर में छात्रों को कानून की जानकारी देने और उन्हें संविधान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन सरकारी स्कूलों के 178 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रियंका पिलानिया ने बच्चों को गुड टच बैड टच, स्कॉलरशिप और उच्च शिक्षा से संबंधित कानूनी जानकारियां दीं। उन्होंने न्याय के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को शपथ दिलाई कि वे हमेशा कानून का पालन करेंगे और न्याय के प्रति जागरूक रहेंगे। इस अवसर पर पाठ्य सामग्री और कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

Comments are closed.