प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल ने शेखावाटी मेले में नृत्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया…

बाल विवाह एक अभिशाप है थीम पर शानदार प्रस्तुति देकर संस्थान ने की विजेता टीम में स्थान

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने आबूसर में आयोजित शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले की नृत्य प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान की टीम ने ‘बाल विवाह एक अभिशाप है’ थीम पर शानदार प्रस्तुति दी। विजेता टीम को 7100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में तनवी, पल्लवी, साक्षी, तनिष्का, निशिका, जानवरी, दृस्टि, प्रेरणा, प्रांजल, तमना, तपसूम, आलिया और प्रयांशु ने भाग लिया। इस उपलब्धि पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने बधाई दी। कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, नृत्य शिक्षक राम सर सहित स्टाफ भी उपस्थित था।

Comments are closed.