जिले में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण…
इंडाली और पदमपुरा में आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया
जिले में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य शिविरों का सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने निरीक्षण किया। डॉ. गुर्जर ने इंडाली और पदमपुरा में आयोजित शिविरों में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। पदमपुरा में आयोजित शिविर में 372 मरीज आए, जिन्हें उपचार के साथ आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया गया। वहीं, इंडाली में 12 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इस दौरान डॉ. प्रिया, डॉ. ज्योति, डॉ. तरुण, डॉ. विधि शर्मा और दर्शन सहल सहित अन्य चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार, मांडासी में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बीएल सर्वा ने भी निरीक्षण किया।
Comments are closed.