चूरू में डीएसटी और पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी में दो गिरफ्तार…
एनएच 52 पर 19 किलो डोडा पोस्त बरामद, हरियाणा से दो तस्कर पकड़े
चूरू के सदर थाना इलाके के एनएच 52 पर ढाढर टोल के पास डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने डोडा पोस्त जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार की डिग्गी से 19 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। डीएसपी सुनील झाझड़िया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हरियाणा के अनुज (28) और महेन्द्र कुमार अरोड़ा (34) को डोडा पोस्त तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी रतनलाल कर रहे हैं।
Comments are closed.