सिंधी गुरुद्वारा में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन…

समाज सेवक कैलाश थादानी ने स्वर्गीय पिता की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

शेखपुरा मोहल्ला स्थित सिंधी गुरुद्वारा में गुरुवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। सिंधी समाज की महिला मंडल की उपाध्यक्ष ज्योति तनवानी ने बताया कि समाज सेवक कैलाश थादानी ने अपने पिताजी स्वर्गीय ईश्वर दास की 13वीं पुण्यतिथि पर झूलेलाल मंदिर में सुखमणि पाठ और पौष बड़ा एवं हलवे का आयोजन किया। इस मौके पर सेवादार दौलत मगलानी, उपाध्यक्ष देवीदास केसवानी, संरक्षक कैलाश थादानी, गोपालदास राजवानी, दौलत राम, कन्हैयालाल सेजवानी, अर्जुनदास आदि मौजूद थे।

Comments are closed.