हनुमान हाइट में पौष बड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

समाजसेवी डॉ. बीएल एचरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम

शहर के हनुमान हाइट में पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मातृभूमि सेवा संस्थान के डायरेक्टर समाजसेवी डॉ. बीएल एचरा के सानिध्य में संपन्न हुआ। भगवान को पनीर के पकौड़े और गाजर के हलवे का भोग लगाया गया। इसके बाद लोगों को प्रसादी का वितरण किया गया। डॉ. बीएल एचरा ने बताया कि पहली बार हनुमान हाइट के सभी दवा विक्रेता और पैरामेडिकल स्टाफ सहित डॉक्टर स्टाफ के सहयोग से पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 1000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Comments are closed.