महावीर इंटरनेशनल वीरा द्वारा चिकित्सा जागरूकता शिविर आयोजित…
डॉ. सुनील ढण्ड ने जीवनशैली में बदलाव से मधुमेह और कैंसर से बचने के उपाय बताए
सीकर महावीर इन्टरनेशनल सीकर एवं वीरा केंद्र सीकर के सयुंक्त तत्वाधान में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील ढण्ड द्वारा मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन दीवान जी की धर्मशाला जाटिया बाजार सीकर में किया गया। जिसमें डॉ सुनील ढण्ड द्वारा आये हुए सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों को मधुमेह रोग के बारे मे जानकारी दी, बताया कि किस प्रकार से इस रोग को लेकर लोगों मे विभिन्न विभिन्न प्रकार की अनेकों भ्रांतियां है।
डॉ ढण्ड ने लोगों की भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि किस प्रकार से हम खानपान और अपने जीवनशैली मे बदलाव कर मधुमेह और केंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से अपने आप को और अपने परिवार को बचा सकते हैं। शिविर संयोजिका वीरा नीलम मिश्रा द्वारा डॉ सुनील ढण्ड को (पौधा) देकर सम्मानित किया।
संस्था अध्यक्ष वीर सुभाष मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार समाज और देश मे मधुमेह और केंसर जैसी बीमारियाँ आम आदमी को अपनी चपेट में ले रही है, उससे बचने के लिए इस प्रकार के जागरूकता शिविर निरंतर रूप से लगाना आवश्यक है।कार्यक्रम का आरंभ भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।शिविर में वीरा अध्यक्ष सनू मोदी, वीरा कोषाध्यक्ष शिवानी तिवारी, सचिव राजेंद्र पहाड़िया, वरिष्ठ सदस्य डॉ एम.पी. जैन, महेशजी शर्मा, शिवकुमार जी जांगिड़, सुरेश जी अग्रवाल, गौरीशंकर जी पारीक, सुनील जी दीवान, प्रमोद अग्रवाल, मधु सोनी, मंजु लोहिया नीतू पारीक, संतरा देवी, पूजा चौधरी, शान्ती जांगिड़, संगीता पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
Comments are closed.