लायंस क्लब डायमंड ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर…

आदर्श विद्या मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

सीकर के लायंस क्लब डायमंड ने आदर्श विद्या मंदिर में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य सुचिता शर्मा ने क्लब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जॉन चेयरपर्सन डॉ. प्रीति जैन, सचिव पल्लवी जैन, अशोक जयपुरिया, और विद्यालय से कांता दीक्षित, अनीता पारीक सहित अन्य सदस्य और स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments are closed.