बाबा श्याम के पौष मेले में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़…
श्रद्धालुओं का बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए उत्साह
कस्बे में बाबा श्याम के पौष शुक्ल पक्ष के मासिक मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देशभर के कोने-कोने से आए श्रद्धालु बाबा श्याम के भव्य श्रृंगार के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है, जो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इस बार बाबा को विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट से सजाया गया है। श्रद्धालु 14 लाइनों में कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, स्थानीय पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी के गार्ड्स शांति और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं। बाबा श्याम के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा ने इस धार्मिक मेले को और भी विशेष बना दिया है।
Comments are closed.