सीकर में विदेश नौकरी के नाम पर 32.80 लाख की ठगी…
न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर एजेंट ने की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
सीकर के सदर थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 32.80 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सुल्तान सिंह और उनके रिश्तेदारों को जयपुर में एजेंट विजयसिंह ने न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया। पहले पासपोर्ट और मेडिकल के नाम पर पैसे लिए, फिर फर्जी ऑफर लेटर और टिकट के बहाने लाखों रुपए ऐंठे। बाद में टिकट कैंसिल होने की बात कहकर एजेंट ने अपना ऑफिस बंद कर दिया और अब फोन तक नहीं उठा रहा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.