नीमकाथाना जिला बहाली की मांग, आक्रोश सभा में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा…
नेताओं का ऐलान, विधानसभा घेराव से लेकर रेलवे ट्रैक रोकने तक होगा संघर्ष
राज्य सरकार के नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग निरस्त करने के फैसले के खिलाफ सोमवार को रामलीला मैदान में आक्रोश सभा हुई। सभा में सांसद अमराराम, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, विधायक सुरेश मोदी, और अन्य नेताओं ने जिले की बहाली के लिए संघर्ष का ऐलान किया। आंदोलन की रणनीति के तहत 5 फरवरी को विधानसभा घेराव किया जाएगा।
नेताओं ने कहा कि 70 साल से चल रहे नीमकाथाना जिले के संघर्ष को इस तरह खत्म करना अन्याय है। समिति ने विधानसभा सत्र के दौरान जिले और संभाग की बहाली के लिए जोरदार आवाज उठाने और जयपुर कूच की योजना बनाने की बात कही।
Comments are closed.