सुभाष महरिया ने गो-पूजन के साथ मनाया जन्मदिन…

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात जुटे रहने का दिया वचन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुभाष महरिया ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर गो-पूजन किया। लक्ष्मणगढ़ के रघुनाथजी मंदिर में ठाकुर जी को धोक लगाई और बऊ धाम जाकर नाथ संप्रदाय के साधु-संतों की समाधियों पर भी धोक अर्पित की। समर्थकों के साथ केक काटा गया। इस दौरान प्रशंसकों ने महरिया को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शेखावाटी में यमुना जल और अन्य विकासात्मक सौगातों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सुभाष महरिया ने कहा कि वे किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम करते रहेंगे। उन्होंने खुद को पूर्व मंत्री या सांसद कहने की बजाय एक आम कार्यकर्ता मानने की बात की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, भाजपा नेता दिनेश जोशी, नवरंग चौधरी लालासी, सरपंच हरिराम सेवदा, रिछपाल झिलमिल सहित अन्य सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य भी मौजूद थे।

हेडलाइन:

सबहेडलाइन:

Comments are closed.