पाटन में घना कोहरा, विजिबिलिटी 30 मीटर तक सीमित…

शीतलहर और बारिश से तापमान में गिरावट, यलो अलर्ट जारी

पाटन में गुरुवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 30 मीटर तक रह गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। शीतलहर और बारिश के चलते क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मंगलवार को 7 डिग्री था।

जयपुर मौसम केंद्र ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 जनवरी को भी घने कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Comments are closed.