भूतपूर्व सैनिक विकास समिति के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष बने हवलदार कैलाश सूरा…

जल्द ब्लॉक स्तर तक कार्यकारिणी का गठन करेंगे, पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी

भूतपूर्व सैनिक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देवानंद लोहमरोड ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेजर जनरल आरके गुप्ता की अनुशंसा पर झुंझुनूं के हवलदार कैलाश सूरा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सूरा को जल्द जिला और ब्लॉक स्तर तक कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहमरोड झुंझुनूं जिले से ही हैं और हाल ही में वेटरन अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए हैं। कैलाश सूरा ने पूर्व सैनिकों की अनुकंपा नियुक्ति और वेतन संबंधी मांगों पर सरकार के साथ उनकी भूमिका को सराहा। उनकी नियुक्ति पर कैप्टन छगन सिंह, कैप्टन विजयपाल सिंह राठौड़, और अन्य पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई।

Comments are closed.