झुंझुनूं: मुस्लिम न्याय मंच की नई कार्यकारिणी का गठन…
इमरान बड़गुजर बने अध्यक्ष, समाजिक सुधार के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा
झुंझुनूं जिले की सामाजिक संस्था मुस्लिम न्याय मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इमरान बड़गुजर को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मोहम्मद यूनुस रंगरेज सचिव, सूबेदार मोहम्मद रफीक खान कोषाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमरान बड़गुजर ने बताया कि मंच समाज में शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण और सियासत में हिस्सेदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा। वे आर्थिक मदद, सामूहिक विवाह सम्मेलन, राशन और पेंशन की व्यवस्था, नारी शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में कुरीतियों के खिलाफ काम करेंगे। मंच का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना है।
Comments are closed.