पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स स्कूल में बाल संसद का गठन…
नागरिकता कौशल और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मॉक पोल आयोजित
पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को नागरिकता कौशल, संवैधानिक मूल्य और भारत का ज्ञान गतिविधि के तहत बाल संसद का गठन किया गया। प्रभारी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में मॉक पोल द्वारा बाल संसद का गठन कर निर्वाचन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। इस अवसर पर मीडिया साक्षरता प्रभारी विमलेशचंद्र ने छात्राओं को प्रिंट मीडिया के माध्यम से समाचार लेखन की जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य राहुल इंदौरिया, उपप्राचार्य मोहम्मद तोफीक, व्याख्याता उषा रानी, सुदर्शन चांवरिया, ओमप्रकाश अध्यापक और पार्थ मनसोत्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Comments are closed.