विप्र फाउंडेशन राजगढ़ ने अहमदाबाद मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष का किया स्वागत…
नवनिर्वाचित अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा ढाणा का स्वागत समारोह
विप्र फाउंडेशन राजगढ़ की ओर से अहमदाबाद मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा ढाणा का राजगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सुराणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, विप्र फाउंडेशन ग्रामीण अध्यक्ष गोविंद ढाणा, अरविंद गौड़, आशीष सादपुरा, मुकेश रामपुरा, विकास डूमोली, विष्णुदत्त, जुगल इंदौरिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.