सादुलपुर में तिल कूटा व्रत में मौसम बना मुश्किल, महिलाएं 24 घंटे भूखी….

घने कोहरे के कारण चांद नहीं दिखने से व्रत खुलने में हुई देरी

सादुलपुर में तिल कूटा व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए मौसम बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले 24 घंटों से घने कोहरे के कारण चांद नहीं दिख पाया, जिससे हजारों महिलाएं भूखी हैं। परंपरागत नियम के अनुसार, महिलाओं को चांद को जल अर्पण कर व्रत खोलना होता है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भी कोहरे के चलते सूर्योदय नहीं हो सका। महिलाओं को अब सूर्योदय के समय व्रत खोलने का इंतजार है, जिससे उनके लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है।

Comments are closed.