सीकर सहित प्रदेशभर में तेज सर्दी का असर जारी, घना कोहरा छाया…
तीन दिन और ड्राई मौसम का पूर्वानुमान, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा
सीकर सहित प्रदेशभर में तेज सर्दी का असर जारी है। सीकर में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी करीब 20 मीटर तक सीमित हो गई है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा, लेकिन 21 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण सीकर में बारिश की संभावना है।
Comments are closed.