सीबीएसई स्कूल प्रिंस एकेडमी ने इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड में 148 मेडल हासिल किए…
41 मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 107 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस से विद्यार्थी सराहे गए
सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी, पीसीपी प्री-फाउंडेशन और प्रिंस लोटस वैली के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड में 148 मेडल हासिल किए हैं। इनमें 41 विद्यार्थियों ने मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 107 ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया है। स्कूल कैंपस में आयोजित एक भव्य समारोह में इन सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर निदेशक जोगेंद्र सुंडा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कॉर्डिनेटर जयपाल सिंह और अंकुर यादव ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
Comments are closed.