रमेश कुमार राठी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई का पद संभाला…
चुन्नीलाल भास्कर से मिली जिम्मेदारी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नए एसई रमेश कुमार राठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले इस पद पर चुन्नीलाल भास्कर कार्यरत थे। रमेश कुमार राठी इससे पहले सीकर जिले में अधिशासी अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पद ग्रहण समारोह में विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। राठी अब विभाग में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और जनस्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेंगे।
Comments are closed.