हमीर सिंह नाथावत ने गोशाला समिति में किया दो कमरे, रसोई व अन्य सुविधाओं का निर्माण…
ओमान से आई टीम के सहयोग से माधव गोशाला में हुआ निर्माण कार्य
श्री माधव कृष्ण सागर गोशाला समिति ढाणी चारण में नाथावतपुरा निवासी भामाशाह हमीर सिंह नाथावत ने दो कमरे, एक रसोई, बरामदा और शौचालय का निर्माण कराया है। हमीर सिंह और उनकी टीम ने ओमान मस्कट से मिलकर इस कार्य को पूरा किया है। माधव गोशाला की संचालिका नवल बाईसा ने इस सहयोग के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य की शुरुआत हवन और पूजन से की गई। कार्यक्रम में गुलाम सिंह नाथावत, पं. प्रमोद शर्मा, गोशाला के कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह, विजय कंवर, ममता कंवर, कमला कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Comments are closed.