वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पूर्व स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए सुझाव…
डॉ. रामप्रसाद भड़िया ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए
वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से पूर्व प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जा रहा है। मानव सेतु फाउंडेशन के डॉ. रामप्रसाद भड़िया ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने आरयूएचएस को मॉडल अस्पताल बनाने, सीएचसी-पीएचसी में पुनर्वास केंद्र खोलने और स्वास्थ्य केंद्रों को टेली मेडिसिन से जोड़ने का सुझाव दिया। इसके अलावा, राज्य के नर्सिंग स्टाफ को मातृ व शिशु देखभाल सेवाओं में प्रशिक्षित करने और खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए सख्त कानून लाने की भी वकालत की।
डॉ. भड़िया ने प्रदेश में न्यूरो साइंस फिजियोथैरेपी शुरू करने का सुझाव भी दिया, ताकि न्यूरो-ऑर्थोपेडिक बीमारियों का इलाज गांव-ढाणी तक पहुंचे।
Comments are closed.